करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर कल
करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनहित में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन कल दिनांक 30 मई 2026 को कैम्पियरगंज थाना परिसर में किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जाँचें नि:शुल्क की जाएंगी तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।
संस्था के संस्थापक एवं मीडिया प्रभारी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा सकें।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएँ तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी शिविर की जानकारी दें।

