Welcome to Karuna Charitable Trust
Karuna Charitable Trust (KCT) is a non-profit organization registered under the Indian Trust Act, 1882. Since its establishment in January 2023, KCT has been actively working in the Gorakhpur district of Uttar Pradesh. The organization is dedicated to improving the lives of the most deprived and marginalized sections of society, striving to ensure that no one remains hungry, deprived of healthcare services, unemployed, uneducated, or exploited.
Our Journey
Karuna Charitable Trust (KCT) was founded in 2023 by a group of committed social activists inspired by the ideals and teachings of great leaders such as Mahatma Gandhi, Acharya Vinoba Bhave, and Loknayak Jayaprakash Narayan.
The organization envisions a people-led society where every individual has access to basic needs, dignity, and equal opportunities. Its mission is to empower underprivileged communities through social cohesion and sustainable livelihood initiatives.
KCT focuses especially on the socio-economic upliftment of rural and urban marginalized groups, including Dalits, minorities, farmers, unemployed youth, illiterate populations, laborers, and destitute women and children.
With a strong infrastructure and a dedicated team of professionals, KCT continues to work towards creating an inclusive and self-reliant society.
करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट में आपका स्वागत है
करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट (KCT) एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो भारतीय ट्रस्ट अधिनियम, 1882 के अंतर्गत पंजीकृत है। जनवरी 2023 से यह संस्था उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। KCT समाज के सबसे वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा, स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित, बेरोजगार, अशिक्षित या शोषित न रहे।
हमारी यात्रा
करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट (KCT) की स्थापना वर्ष 2023 में सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक समूह द्वारा की गई, जो महात्मा गांधी, आचार्य विनोबा भावे और लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे महान नेताओं के विचारों से प्रेरित थे।
संस्था का उद्देश्य एक ऐसे समाज की स्थापना करना है, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और मूलभूत सुविधाएँ प्राप्त हों। इसका मिशन सामाजिक समरसता और आजीविका सृजन के माध्यम से गरीब एवं वंचित समुदायों को सशक्त बनाना है।
KCT विशेष रूप से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के दलित, अल्पसंख्यक, किसान, बेरोजगार युवा, अशिक्षित वर्ग, मजदूर तथा असहाय महिलाओं एवं बच्चों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण पर कार्य करता है।
सुदृढ़ आधारभूत संरचना और समर्पित मानव संसाधनों के साथ KCT एक समावेशी एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
SUCCESS STORIES
UPCOMING EVENTS
करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर कल करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनहित में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन कल दिनांक 30 मई 2026 को कैम्पियरगंज थाना परिसर में किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र ...

